नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने हनुमान जन्मोत्सव पर 51 फीट ऊंची बजरंगबली प्रतिमा का किया अनावरण
- मंत्री एके शर्मा ने विकास कार्यों का लोकार्पण कर आस्था और सुविधाओं का किया समन्वय
लखनऊ, अचल वार्ता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन क्षेत्र के अमिला में श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 51 फीट ऊंची श्री संकट मोचन बजरंगबली की भव्य प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। स्थानीय लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए मंत्री एके शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री एके शर्मा ने नगर विकास विभाग के राज्य वित्त आयोग से प्राप्त 1.84 लाख रुपये की लागत से हनुमान मंदिर प्रांगण में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण भी किया। इस कार्य से मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुगम आवागमन एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। अब श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों के विकास में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नगर निकाय के अधिकारियों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते ेहुए कहा कि इस प्रकार के कार्य न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
आस्था के साथ विकास को प्राथमिकता
मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल भौतिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं सशक्त करना भी है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी त्याग, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं, और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर नगर विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कार्य कर रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में समान रूप से विकास योजनाओं को लागू कर आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0