अमेठी: आईटीआई जायस में 320 घंटे के दो निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कोर्स शुरू, 20 फरवरी तक आवेदन
आईटीआई जायस अमेठी में 320 घंटे के दो निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कोर्स शुरू। हाईस्कूल पास युवा 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
अमेठी, अचल वार्ता। युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जायस, अमेठी में 320 घंटे अवधि के दो निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। यह प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के अंतर्गत कौशल विकास मिशन के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
आईटीआई जायस के प्रधानाचार्य शिवाकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत
Technician Water Distribution System (Multi Scale) एवं
Automotive Additive Manufacturing Operator
कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। दोनों ही पाठ्यक्रमों की अवधि 320 घंटे निर्धारित की गई है।
पात्रता एवं आयु सीमा
इन प्रशिक्षण कोर्सों में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण रखी गई है। वहीं, अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा—
- हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र
- ई-श्रम आईडी
- मोबाइल नंबर
प्रधानाचार्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होने की संभावना है।
आवेदन की अंतिम तिथि
इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त अभिलेखों के साथ कार्यालय समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संस्थान में उपस्थित होकर 20 फरवरी 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
संस्थान के प्रधानाचार्य ने अधिक से अधिक युवाओं से इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0