अमेठी :जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश
अमेठी में जिलाधिकारी संजय चौहान ने जनसुनवाई के दौरान जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
अमेठी, अचल वार्ता। जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए।
डीएम संजय चौहान ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, टालमटोल या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का नियमित फॉलो-अप किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समाधान की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनसुनवाई शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है और आमजन को त्वरित न्याय मिल पाता है।
- ब्यूरो
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0