अम्बेडकर नगर: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

Oct 5, 2025 - 07:03
Nov 8, 2025 - 12:50
 0  23
अम्बेडकर नगर: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

अम्बेडकर नगर, अचल वार्ता। डॉ. राम अजोर श्यामदुलारी साहू इण्टर कालेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन युवा अधिकारी श्रीमती मीनू बोहरा के निर्देशानुसार किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारम्भअकबरपुर ब्लॉक के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार और विद्यायल के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।इस खेल प्रतियोगिता के कार्यक्रम में वॉलीबॉल ,साइकिल रेस, लंबी कूद, खो. खो,तथा 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ में बालक बालिकाओं ने बड़ी उत्सुकता से हिस्सा लिया।वॉलीबॉल में विजेता टीम इटौरा और उपविजेता लारपुर टीम रही और साइकिल रेस में प्रथम स्थान मोहिनी को द्वितीय स्थान शालिनी को तथा तृतीय स्थान प्रिया को मिला। 200 मीटर की दौड़ में गायत्री ने बाजी मारी द्वितीय स्थान पर मोहिनी रही तृतीय स्थान अर्चना को मिला। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में साहू इंटर कॉलेज सैदपुर को मिला ,उपविजेता टीम लारपुर कॉलेज की बालिकाओं रही। लम्बी कूद में प्रथम स्थान नीरज, द्वितीय स्थान आदित्य राजभर, और तृतीय स्थान आदित्य को मिला।                                           

इन सभी प्रतिभागियों को अपनी जीत के साक्ष्य के रूप में प्रमाण पत्र, मैडल, गिफ्ट आदि दिया गया।जिसे विद्यालय प्रबंधक व अतिथि द्वारा पुरस्कार को वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने बालक बालिकाओं को इस प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगे इस तरह के प्रोग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया जिससे उनके आत्म बल और मनोबल में वृद्धि हो।

 इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में प्रबंधक ,अध्यापक गण, युवा मंडल के अध्यक्ष सूरज कुमार, संजय वर्मा, सचिन, दीपक खुशबू,सुशीला राजभर आदि की उपस्थिति में यादगार खेल प्रतियोगिता का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0