अयोध्या: माझी मझवार समाज की पारंपरिक त्रिदिवसीय उज्जैनी पूजा सम्पन्न, मां सरयू को 501 दीपों के साथ दी गई आहुति

Oct 22, 2025 - 21:18
Nov 10, 2025 - 16:18
 0  0
अयोध्या: माझी मझवार समाज की पारंपरिक त्रिदिवसीय उज्जैनी पूजा सम्पन्न, मां सरयू को 501 दीपों के साथ दी गई आहुति

अयोध्या, अचल वार्ता । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में माझी मझवार समाज द्वारा त्रिदिवसीय पारंपरिक उज्जैनी पूजा का आयोजन बड़े श्रद्धा एवं धूमधाम से किया गया। इस आयोजन में समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर मां सरयू, मातगैड, शायर माता, काली माता एवं नाथू बाबा सहित अन्य आराध्य देवताओं की सामूहिक पूजा की।

सरयू तट पर हुए इस धार्मिक आयोजन के दौरान 501 दीप प्रज्वलित कर मां सरयू को समर्पित किए गए। साथ ही एक लकड़ी की नाव, जिसमें विभिन्न प्रकार की आहुतियां एवं सामग्री रखी गई थी, मां सरयू को समर्पित करते हुए जल में प्रवाहित की गई। समाज के लोगों ने मां सरयू से समाज की समृद्धि, स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर समाज के युवा नेता हरिनारायण माझी ने बताया कि यह पूजा प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है और सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को आज भी पूरे श्रद्धा भाव से निभाया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि राजघाट पट्टी, मछुआना पट्टी, मीरपुर, बुलंदी पट्टी, कंधरपुर पट्टी, रायगंज पट्टी, गोला बाजार पट्टी, महेशपुर माझा पट्टी, कंधरपुर द्वितीय पट्टी सहित अन्य क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में सम्मिलित हुए।

  पूजन कार्यक्रम में समाज के प्रमुख प्रबुद्धजन एवं पदाधिकारी जैसे अनिरुद्ध प्रसाद चौधरी, राम बहाल मुखिया, हरिनारायण माझी, राहुल माझी (कोषाध्यक्ष), राम जीयावन माझी, राम उजागर माझी, बिसुन दयाल माझी, अजीत माझी, अनिल मांझी, बबलू, इंद्रेश कुमार माझी, राजकुमार मांझी, सत्रोहन माझी, दिलीप माझी, पवन कुमार मांझी, उमेश माझी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूजा में सहयोग प्रदान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0