अयोध्या : खनन माफिया के सामने नतमस्तक साबित हो रही स्थानीय पुलिस व खनन विभाग

Dec 21, 2025 - 16:22
Jan 18, 2026 - 22:37
 0  0
अयोध्या : खनन माफिया के सामने नतमस्तक साबित हो रही स्थानीय पुलिस व खनन विभाग

पुलिस के संरक्षण में चल रहा अवैध खनन का कारोबार, शिकायत के बाद भी सोते रहे जिम्मेदार

 दो बॉर्डर के बीच हो रहा अवैध खनन, धड़ल्ले से चल रही जेसीबी व डंपर की गाड़िया

अयोध्या, अचल वार्ता। जिले मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खंडासा थाना क्षेत्र तथा रुदौली कोतवाली बॉर्डर पर पिछले दो दिनों से रात में डंपर से गिराई जा रही मिट्टी का मामला प्रकाश पर आया है। बड़ा सवाल यह है कि जिला खनन अधिकारी आशीष द्विवेदी को रात में सूचना दी गई तो उन्होंने कहा कि आप स्थानीय पुलिस को शिकायत कीजिए हमारे खनन अधिकारी रात में सोते हैं वो नहीं जा पाएंगे।

 बड़े शर्म की बात है कि रात में खनन माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से डंपर लगाकर मिट्टी खुदाई का कार्य चलता है तो खनन अधिकारी रात में सोते रहते हैं। बीती रात जेसीबी गाड़ी नंबर UP42DT2842 से तीन डंपर गाड़ी नंबर UP41AT1217 तथा UP93BT0083 एक डंपर बिना नंबर के रात भर खनन होता रहा। वहीं दूसरी ओर जब उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार से बात की गई तो उन्होंने तत्काल संज्ञान में लेकर थाना खंडासा प्रभारी को अवगत कराया थोड़ी देर तक यह सिलसिला चलता रहा कुछ समय बाद खंडासा पुलिस के दीवान वेद प्रकाश सोनी द्वारा मीडिया वालों के पास फोन आता है और कहा जाता है कि यह रुदौली क्षेत्र में आता है मेरे सर्किल एरिया से बाहर है।

  जब इसकी शिकायत रुदौली कोतवाली पुलिस को दी जाती है तो कोतवाली पुलिस रात लगभग 12:45 पर मीडिया को सूचना देती है कि यह हमारे सर्किल एरिया में नहीं है इसकी एरिया खंडासा थाने में आती है आप वहां शिकायत कीजिए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि दो थाने के बीच बॉर्डर पर खनन माफियाओं ने पिछले दो दिनों से रात भर खनन का कारोबार कर रहे हैं और खंडासा पुलिस तथा रुदौली पुलिस व खनन अधिकारी मीडिया को गुमराह करने में जुटे रहते है। इससे साफ जाहिर होता है कि खनन माफिया के सामने स्थानीय पुलिस तथा खनन अधिकारी सहित संबंधित विभाग माफिया के सामने बौना साबित हो रहे है वही खनन माफिया रात के अंधेरे में बेखौफ होकर धरती का सीना छलनी करने में जुटे हुए हैं।

  वही जब सुबह बॉर्डर पर पत्रकार के टीम पहुंचती है तो वहां के स्थानीय किसान नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह एरिया रुदौली कोतवाली क्षेत्र में आता है जहां से मिट्टी की खुदाई की गई है। देखना है खबर चलने के बाद खनन अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस खनन माफियाओं पर कार्रवाई करती है या फिर ऐसे ही बेलगाम होकर खनन माफिया धरती का सीना छलनी करने में लगे रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0