विधानसभा में उठा निजी अस्पतालों की मनमानी का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब

Feb 16, 2026 - 14:44
Feb 16, 2026 - 15:07
 0  1
विधानसभा में उठा निजी अस्पतालों की मनमानी का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब

लखनऊ। यूपी विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सोमवार को समाजवादी पार्टी के सदस्य अतुल प्रधान ने निजी अस्पतालों पर नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम को लेकर सरकार से सवाल किया। साथ ही सवाल किया कि मरीजों से मनमानी शुल्क वसूलने की शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई है। इसके जवाब में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा सपा के सदस्य अब भी अपना चश्मा नहीं बदल पा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार निजी अस्पतालों की अनियमितताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और किसी को भी मनमानी की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाठक ने यह भी कहा कि कुछ लोग अस्पतालों से उगाही के चक्कर में लगे हुए हैं और सरकार ऐसे तत्वों पर भी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। सपा विधायक आरके बर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और उनके वेतन में वृद्धि की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहुएं सीमित मानदेय में व्यापक जिम्मेदारियां निभा रही हैं, ऐसे में उन्हें उचित पारिश्रमिक और सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0