अयोध्या: नंदीग्राम महोत्सव में अनेकों कार्यक्रम ! एक तरफ 251 जड़ी बूटियों से पांच कुंडीय महायज्ञ,तो दूसरी तरफ राम कथा

Nov 2, 2025 - 22:29
Nov 21, 2025 - 22:06
 0  2

भरतकुंड,अयोध्या, अचल वार्ता। गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो... राधारमन हरि गोपाल बोलो.......। जैसे अनेकों रसधार लोकगीतों और भजनों की बेजोड़ प्रस्तुतियों ने नंदीग्राम महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। वही सुरों के सरताज सीतापुरी मशहूर भजन गायक के भजनों पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग नाचते गाते सुर मिलाते नजर आए। 

नंदीग्राम महोत्सव में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों के बीच रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ नंदीग्राम महोत्सव के यज्ञाध्यक्ष भिखारी बाबा जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी के द्वारा श्रीभरत जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस बीच दक्षिण मुखी भरत गुफा के महंत परमात्मा दास एवं बाल कथा व्यास संपूर्णानंद के साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमला शंकर पांडे द्वारा मुख्य अतिथियों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चाप सांस्कृतिक संध्या में रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास जी ने भरत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात वैदिक मंत्रों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जो भोजपुरी गीतों के साथ भजनों, लोकगीतों की अनेकों प् अनेकों भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों को रिझाया।

तत्पश्चात मनीष कुमार ने अपनी फरवाही नृत्य से सबको आनंद विभोर कर दिया । जिस पर दर्शक दीर्घा में बैठे सैकड़ों की भीड़ की तालियों की गड़गड़ाहट घंटों गूंजती रही। कुर्सियों पर बैठी महिलाएं झूमती नजर आईं।

तत्पश्चाप आराध्या गौतम द्वारा नृत्य की प्रस्तुति पर महिलाएं और मौजूद सभी लोग झूमते नजर आए।

 अगली प्रस्तुति शशिकांत द्विवेदी ......के भजन पर दर्शक दीर्घा में बैठे सैकड़ो युवाओं ने तालियों बजाकर स्वागत किया। वहीं दिल्ली के मशहूर गायक शनि द्विवेदी ने अपने भजनों से समा बांध दिया। वहीं कार्यक्रम के बीच बीकापुर विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान, शैलेन्द्र पांडेय मोनू, कृपा निधान तिवारी,सोमनाथ बाबा, विमल दुबे, रमाकांत पांडेय, सोनू पांडेय, सूर्यकांत पांडेय, विवेकानंद तिवारी, अमित सिंह सहित कार्यक्रम पंडाल खचाखच भरा रहा।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष पूराकलंदर संजीव सिंह और चौकी प्रभारी भदरसा कमलेश साहनी उपनिरीक्षक शशांक पाठक, रामसागर गुप्ता सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0