अयोध्या में नमो EV इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन, फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध
अयोध्या में नमो EV इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। 34,999 रुपये से शुरू होने वाली स्कूटी, कई मॉडल और आसान फाइनेंस सुविधा उपलब्ध।
अयोध्या, अचल वार्ता। शुक्रवार को अयोध्या जनपद में नमो EV इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। यह शोरूम देवकाली से दर्शन नगर रोड स्थित आशापुर, अयोध्या गेस्ट हाउस कैंपस में अवध उद्योग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ब्रांड नमो EV के नाम से खोला गया है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शोरूम के प्रबंध निदेशक (एमडी) ऋषभ सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि उनके शोरूम में इलेक्ट्रिक स्कूटी के कुल पांच मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें
- नमो EV एक्टिवा,
- सिंगल लाइट (SL)-1,
- सिंगल लाइट (SL)-2,
- नमो EV BMW और
- नमो EV ओला शामिल हैं।
अलग-अलग बैटरी विकल्प, किफायती कीमत
उन्होंने जानकारी दी कि स्कूटी में 40 वोल्ट, 60 वोल्ट और 72 वोल्ट बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटी की शुरुआती कीमत मात्र 34,999 रुपये रखी गई है, जबकि अन्य मॉडल विभिन्न कीमतों में उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के उपभोक्ता लाभ उठा सकें।
फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शोरूम में आईडीएफसी, अकासा फाइनेंस और बजाज फाइनेंस के माध्यम से आसान किस्तों पर स्कूटी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटरशिप का अवसर
एमडी ऋषभ सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि इच्छुक लोगों को डिस्ट्रीब्यूटरशिप और डीलरशिप की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे लोग नमो EV ब्रांड से जुड़कर अच्छा व्यवसाय कर सकते हैं।
इस अवसर पर कंपनी के सीईओ रामजी वर्मा, चेयरमैन राजेश सिंह सूर्यवंशी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
- शैलेन्द्र कुमार ओझा
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0