अयोध्या : अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचीं सुमन पासवान, राहत सामग्री व आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया ढांढस
अयोध्या के भेलसर में हुए अग्निकांड के बाद भाजपा जिला महामंत्री सुमन पासवान पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचीं। उन्होंने राहत सामग्री व आर्थिक सहायता देकर ढांढस बढ़ाया और प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
रुदौली/अयोध्या, अचल वार्ता। भेलसर क्षेत्र में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित तीन लोधी परिवारों के बीच रविवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री, ग्राम पंचायत बिडहार की प्रधान एवं भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुमन पासवान पहुंचीं। उन्होंने अग्नि पीड़ित परिवारों से भेंट कर घटना की जानकारी ली और उनके दुख में सहभागी बनते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सुमन पासवान ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में आटा, चावल, दाल, बर्तन, साड़ियां सहित आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि अग्निकांड जैसी घटनाएं अत्यंत पीड़ादायक होती हैं, जिनमें परिवारों की वर्षों की मेहनत कुछ ही क्षणों में नष्ट हो जाती है।
पीड़ितों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे प्रभावित परिवारों का संबल बनें और उन्हें दोबारा जीवन की मुख्यधारा में लाने में सहयोग करें। सुमन पासवान ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि वे आगे भी उनके साथ खड़ी रहेंगी।
साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।
इस दौरान भेलसर निवासी भाजपा नेता एवं समाजसेवी हेतुलाल लोधी अपने साथियों के साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0