अयोध्या : डाक्टर की मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चूक, घायल युवक की चोट का पक्ष उल्टा लिखा
हैदरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक सड़क हादसे में घायल हुआ। इलाज के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा बनाई गई मेडिकल रिपोर्ट में घायल की चोट का पक्ष गलत लिखा गया। चोट दाहिने तरफ थी, मगर रिपोर्ट में बाएं तरफ बताया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर मामला सामने आया।
अयोध्या, अचल वार्ता। हैदरगंज थाना क्षेत्र के अचल का पुरवा निवासी संदीप यादव (30 वर्ष) पुत्र जगनरायण यादव सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हैदरगंज पुलिस ने प्राथमिक उपचार और मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजा।
एम्बुलेंस में पहुँचते ही इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया और मेडिकल रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट में लिखा गया कि घायल को बाएं साइड में हेड इंजरी और फीमेन खुला घाव है।
हालत गंभीर होने के कारण संदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष पाठक ने मेडिकल रिपोर्ट की जांच की। परीक्षण में सामने आया कि घायल को वास्तव में चोट दाहिने तरफ लगी थी, न कि बाएं। डॉक्टर आशीष पाठक ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट में सही पक्ष (दाहिने) की चोट का जिक्र किया।
इस घटना ने चिकित्सकीय रिपोर्टिंग में लापरवाही और गलत जानकारी के खतरों को उजागर किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0