अयोध्या: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का शुभारंभ, भाजपा विधायक ने झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए किया रवाना

Oct 24, 2025 - 20:18
Nov 11, 2025 - 21:46
 0  4
अयोध्या: सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का शुभारंभ, भाजपा विधायक ने झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए किया रवाना

मिल्कीपुर,अयोध्या, अचल वार्ता। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सिध्दनाथन मंदिर परिसर से दो दिवसीय सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुरू हुई। इसे मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह पदयात्रा ब्राह्मण जागृति संस्था दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाण्डेय की अगुवाई में निकाली जा रही है। यात्रा 25 अक्टूबर को अयोध्या हनुमानगढ़ी धाम पर संपन्न होगी।

धर्मेंद्र पाण्डेय ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य जात-पात को खत्म कर सभी सनातनियों और हिंदुओं को एकजुट करना है। उनका मानना है कि हिंदू और सनातनी संगठित रहेंगे तो राष्ट्र संगठित होगा और भारत महान बनेगा। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि यह सनातन यात्रा देश हित और राष्ट्रहित के लिए सभी हिंदू भाइयों को एकत्रित होने का एक अच्छा अवसर है। उन्होंने जोर दिया कि हिंदू सनातनी लोग हिंदू सनातनियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय "खुन्नू" पाण्डेय ने धर्मेंद्र पाण्डेय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सनातन हिंदू धर्म और पूरी दुनिया के लिए ऐसी यात्रा निकालने की आवश्यकता है, और ऐसे कार्यक्रमों का पूरे देश में स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक और कार्यकर्ता भी धर्मेंद्र जी के साथ अयोध्या तक यात्रा कर रहे हैं।

इस यात्रा में आचार्य बद्री विशाल तिवारी, पत्रकार बलराम तिवारी, लवलेश मिश्रा, मोनू तिवारी, अभिषेक तिवारी, सुधीर तिवारी, रवि तिवारी, केके शुक्ला, उमाशंकर तिवारी, दिनेश गौड़, सुरेंद्र तिवारी, पवन पांडे, अनूप पाण्डेय, बृजमोहन दास और आचार्य बद्री विशाल सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0