अयोध्या: एसडीएम विकास धर दुबे पहुंचे मां कामाख्या धाम, किया मां भगवती का दर्शन-पूजन, लिया आशिर्वाद
अयोध्या अचल वार्ता। जनपद के सबसे तेजतर्रार एसडीएम विकास धर दुबे आज दोपहर में रुदौली तहसील स्थित मां कामाख्या धाम के दरबार पहुंचे जहां उन्होंने मां भगवती का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
आपको बता दें कि विकास धर दुबे रुदौली तहसील में एसडीएम पद पर तैनात थे और वे यहां लगभग तीन महीने तक रहे अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने तमाम उन फरियादियों को न्याय दिलाया। जिनकी फरियाद कभी सुनी ही नहीं जाती थी, अपनी कार्यशैली के कारण उपजिलाधिकारी विकास धर दुबे जनता में काफी लोकप्रिय हो गए हैं वे इस क्षेत्र अविस्मरणीय,, अद्वितीय हैं और रहेंगे। लेकिन विकास धर दुबे की ईमानदारी पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने ऐसा चाबुक चलाया कि उनका तबादला हो गया वह भी कहीं दूर नहीं पड़ोसी तहसील सोहावल मे जहां आज वो एसडीएम न्यायिक पद पर तैनात हैं।
भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों ने आज तो अपनी सत्ता का लाभ उठा लिया लेकिन आने वाले समय में सत्ता के अभिमानियों को जनता जवाब अवश्य देगी, क्यों तत्कालीन उपजिलाधिकारी विकास धर दुबे ने रुदौली की जनता के दिलों में बस गए हैं तो इसका परिणाम तो सत्ता पक्ष भुगतना ही होगा।
आज दोपहर उपजिलाधिकारी विकास धर दुबे मां कामाख्या धाम पहुंचे तो उनके चहेतों की लाइनें लगी गई यद्यपि किसी को वे बता कर नहीं आए थे मां भगवती के दरबार में तो दो-चार सौ लोग हमेशा रहा करते हैं और एसडीएम साहब पहचान के मोहताज नहीं है उनकी कार्यशैली ही उनकी विशेष पहचान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0