ईद का तोहफा बांटकर सपा नेता रेहान खान ने पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
अलविदा जुमे के मौके पर जरूरतमंदों को दिए उपहार, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का दिया संदेश
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । रमजान के मुकद्दस महीने में जहां इबादत और रहमत का माहौल है, वहीं पलिया विधानसभा क्षेत्र में आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने अलविदा जुमे के मौके पर अपने आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को ईद का तोहफा बांटा और समाज में एकता व सद्भाव का संदेश दिया। पीडीए के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र के बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग पहुंचे।
कार्यक्रम में आने वाले ईद के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लोगों को विशेष उपहार वितरित किए गए, ताकि उनके घरों में भी ईद की खुशियां पहुंच सकें। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें केवल मुस्लिम समुदाय ही नहीं बल्कि हिंदू समाज के जरूरतमंद लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान रेहान खान ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए बिना किसी जाति और धर्म के भेदभाव के उपहार वितरित किए।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली मकसद खुशियां बांटना और जरूरतमंदों की मदद करना है। जब समाज के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होते हैं, तभी त्योहारों की असली खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना हमें इंसानियत, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। रेहान खान ने आगे कहा कि पीडीए का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना और हर जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखें, यही हमारे देश की गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने सपा नेता की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। लोगों ने इसे क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की एक मिसाल
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0