पीलीभीत : गांव के पास बाघ ने गोवंश का किया शिकार, ग्रामीणों से दहशत
निगरानी रख रही वन विभाग की टीम
पीलीभीत, अचल वार्ता। गांव के पास बाघ ने गोवंश का शिकार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। तीन दिन पूर्व बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। बाघ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कैमरे लगाकर बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम बाघ की निगरानी में जुटी हुई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की भी बात कही गई है। तीन दिन पहले बाघ ने पड़ोस के गांव के रहने वाले किसान पर खेत में काम करने के दौरान मौत के घाट उतार दिया था।
तहसील क्षेत्र के गांव पताबोझी में बाघ की लगातार चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। बीते बुधवार को टांडा छत्रपति निवासी छोटेलाल पर हुए बाघ के हमले में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में कैमरे लगवाकर बाघ की लोकेशन ट्रेस करने की कवायद शुरू की थी। कैमरों में घटना स्थल के आस-पास बाघ की दोबारा आवाजाही भी दर्ज हुई थी।
रविवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि बाघ ने गांव के पास एक गोवंश पशु का शिकार कर लिया है। इसकी खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि छोटेलाल पर हमले के बाद से बाघ लगातार उसी इलाके में सक्रिय है, जिससे लोगों में भारी चिंता व्याप्त है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जाँच पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0