अयोध्या: पटरंगा पुलिस ने जनजागरूकता अभियान चलाकर तीन नए कानूनों की दी जानकारी
- एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चलाया ये अभियान
- एसएचओ ने बताया नए कानून आम जनता के हित में, बढ़ाएंगे न्याय व्यवस्था की मजबूती
मवई,अयोध्या,अचल वार्ता। अयोध्या जनपद के पटरंगा पुलिस द्वारा शुक्रवार को मानापुर बाजार में लोगों को तीन नवीन आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक करने हेतु एक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएचओ शशिकांत यादव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों, राहगीरों और आम जनता को नए कानूनों की मुख्य विशेषताओं और उनसे होने वाले सकारात्मक बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पुलिस टीम ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) पुराने औपनिवेशिक कानूनों की जगह लेकर न्याय व्यवस्था को तेज, पारदर्शी और नागरिक हितों के अनुरूप बनाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि इन नए कानूनों में पीड़ितों की सुरक्षा, महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराधों और सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों को विशेष रूप से मजबूत किया गया है।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, मदनपाल, सुरेंद्र कुमार, राजकुमार, दिनेश, कांस्टेबल सुनील, आशीष और विशाल मौजूद रहे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे नए कानूनों को लेकर अफवाहों से दूर रहें और किसी भी कानूनी समस्या या सूचना के लिए नजदीकी थाने से संपर्क करें।
एसएचओ शशिकांत यादव ने कहा कि नए कानून जनता की सुरक्षा और न्याय के अधिकार को और सशक्त बनाने के लिए बनाए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि हर नागरिक इनके बारे में सही जानकारी रखे और अपने अधिकारों को समझे।जनता ने पुलिस टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्रों में भी कानूनी समझ और भरोसा बढ़ेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0