अयोध्या: जीवन में अच्छे रास्ते पर चलना चाहिए- आचार्य धरणीधर

Nov 10, 2025 - 16:33
Nov 25, 2025 - 17:31
 0  2
अयोध्या: जीवन में अच्छे रास्ते पर चलना चाहिए- आचार्य धरणीधर
चरांवा में कथा का रसपान कराते कथा व्यास आचार्य धरणीधर जी महराज

पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। चरांवा मे आयोजित श्रीमद्भागवत के चतुर्थ दिवस में अयोध्या से आए सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य धरणीधर जी महाराज ने कहा कि संसार भगवान का एक सुंदर बगीचा है। इसमें चौरासी लाख योनियों के रूप में अलग-अलग प्रकार के फूल खिले हुए हैं। जब कोई अपने गलत कर्मों से इस बगीचे को नुकसान पहुंचाता है, तब भगवान अवतार लेकर आते हैं।

  कथा व्यास आचार्य धरणीधर जी महराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अनेक पुराणों की कथा का सार है। भागवत कथा पढ़ने और सुनने से जीवन में सात्विक विचार पैदा होते हैं। सांसारिक जीवन में पाप कर्म नहीं करने का संदेश मिलता है।

  हर व्यक्ति को भागवत कथा श्रवण करनी चाहिए। कथा केवल सुन कर व पढ़ कर औपचारिकता न निभाएं बल्कि कथा में दिए गए संदेशों को जीवन में ग्रहण करने का प्रयास करना चाहिए। प्रभु श्री कृष्ण का जन्म केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय का भी प्रतीक है। संसार में जब-जब अन्याय और पाप बढ़ता है तो भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होते हैं और धर्म की पुनः स्थापना करते हैं। 

  उन्होंने भक्तों को गीता के उपदेशों का पालन करने और जीवन में सत्य, प्रेम व सेवा का भाव अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य यजमान शोभनाथ मिश्र, विनोद मिश्र, आनंद मिश्र, नवलकिशोर शास्त्री, यदुनाथ तिवारी, अनुज पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, संदीप तिवारी सहित ग्रामीणों ने कथा का रसपान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0