लखीमपुर खीरी: मोबाइल चोरी के आरोपी को निघासन पुलिस ने दबोचा, चार मोबाइल बरामद
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। कोतवाली निघासन पुलिस ने मोबाइल चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निघासन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन पुत्र राकेश (19 वर्ष), निवासी ग्राम गंगाबेहड़ थाना मझगई को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 5 जून को थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की दो घटनाओं के संबंध में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मामलों में आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम ने सूचना तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी के दो रेडमी तथा दो रियलमी कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आदित्य कुमार यादव एवं कांस्टेबल प्रशांत तेवतिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0