नैनीताल : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत 04 गिरफ्तार, 06 युवतियों का किया रेस्क्यू

Jun 13, 2026 - 07:24
Jun 13, 2026 - 08:19
 0  1
नैनीताल : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत 04 गिरफ्तार, 06 युवतियों का किया रेस्क्यू

नैनीताल , अचल वार्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में अनैतिक देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हल्द्वानी के मुखानी, तिकोनिया क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
स्पा सेंटरों व होटलों की चेकिंग व सत्यापन अभियान के दौरान सीओ ऑपरेशन जनपद नैनीताल अमित कुमार के पर्यवेक्षण में AHTU प्रभारी उप-निरीक्षक सुनीता कुंवर मय टीम के नैनीताल रोड पर स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स (निकट तिकोनिया, हल्द्वानी) पहुँचीं। वहाँ स्थित एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर में पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। मुखबिर की सटीक सूचना पर स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर जब स्पा सेंटर में आकस्मिक छापेमारी की गई, तो परिसर के अंदर अनैतिक व आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती पाई गईं।
मौके से पुलिस को 16 इस्तेमालशुदा व 04 पैकेट सील कंडोम, रिसेप्शन से नगद 4,320 रुपए नगद, 02 एंट्री रजिस्टर बरामद हुए। 
कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से 06 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जिन्हें नियमानुसार काउंसलिंग के बाद 'वन स्टॉप सेंटर' हल्द्वानी भेजा गया है। मौके से एक नैनीताल निवासी मैनेजर पूनम पत्नी बल्लू, अतुल ठाकुर पुत्र संजय सिंह, चमोली निवासी नीरज सिंह पुत्र दलवीर सिंह व ग्राहक गाजियाबाद, उप्र निवासी कार्तिकेय गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। जबकि मौके से फरार स्पा मालिक नैनीताल निवासी राहुल जायसवाल पुत्र संजय जायसवाल को मुकदमे में नामजद किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0