ग्राम चौपालों में 06 लाख 36 हजार से अधिक प्रकरणों का किया गया निस्तारण
- अब तक 01 लाख 94 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का किया गया आयोजन
लखनऊ, अचल वार्ता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीणो की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल, (गांव की समस्या-गांव में समाधान) का आयोजन किया जा रहा है, और बहुत बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। डबल इन्जन सरकार खुद चलकर गांव व गरीबों के पास जा रही है, ग्राम चौपालों से जहां गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलता है, वहीं सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में ठोस व प्रभावी रूपरेखा बनाकर चौपालों का आयोजन किया जा रहा है तथा चौपालों से पूर्व गांवों में सफाई पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है और चौपालों के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये निर्देशो के क्रम में ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।
ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरू से अब तक 01 लाख 94 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है और 06 लाख 36 हजार से अधिक समस्याओं/प्रकरणों का निस्तारण किया गया। उल्लेखनीय है कि जनवरी, 2023 से प्रत्येक शुक्रवार को प्रत्येक विकास खण्ड की दो ग्राम पंचायतो में शुरू की गयी ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0