मालदीव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

Nov 10, 2025 - 16:52
Nov 25, 2025 - 17:32
 0  1
मालदीव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
  • राष्ट्रपति ने बताया समृद्धि का प्रवेश द्वार

माले। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और इसे देश के उत्तरी भाग के लिए समृद्धि का प्रवेश द्वार बताया। राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान के अनुसार मुइज्जू ने रविवार को हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और इसे उत्तरी मालदीव की क्षमता को उभारने और वैश्विक संपर्क बढ़ाने में सहायक बताया। 

 उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं है, बल्कि आर्थिक परिवर्तन का प्रतीक है। एक समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार मुइज्जू ने कहा कि नया हवाई अड्डा पर्यटन, कृषि, मत्स्य पालन और अर्थव्यवस्था के साथ-साथ उत्तरी भाग में सामाजिक विकास को और बढ़ावा देगा। उद्घाटन समारोह में भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक पोस्ट में हवाई अड्डे को प्रगति और समृद्धि का सच्चा माध्यम एवं पड़ोसी प्रथम तथा महासागर दृष्टिकोण के तहत भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0