देहरादून : खुल रही है भाजपा नेताओं के खिलाफ साजिशों की परतें, कांग्रेस को माफ नही करेगी जनता: बीजेपी

Jun 6, 2026 - 08:40
Jun 6, 2026 - 13:22
 0  2
देहरादून : खुल रही है भाजपा नेताओं के खिलाफ साजिशों की परतें, कांग्रेस को माफ नही करेगी जनता: बीजेपी

देहरादून, अचल वार्ता। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के खिलाफ विपक्षियों की साजिश की परतें एक के बाद खुलती जा रही है। जन अदालत मे कांग्रेस को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। 
चौहान ने कहा कि हाईकोर्ट मे भी सुनवाई के दौरान यह बात सामने आयी कि भाजपा नेताओं के खिलाफ साजिश और दुष्प्रचार के लिए ऐसे कृत्य किये गए। अदालत भी साफ कर चुकी है कि बिना सुबूत के ऐसे आरोप किसी की छवि खराब करने के लिए नही किये जाने चाहिए। अदालत ने मामले मे दो एफआईआर भी रद्द की है। 
चौहान ने कहा कि कांग्रेस की मंशा किसी न किसी तरह अंकिता भंडारी हत्याकांड को तूल देकर राजनैतिक लाभ की मंशा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस सहित विपक्ष अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग करती रही है, लेकिन सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद बैकफुट पर आयी कांग्रेस नये नये पैंतरे आजमा रही है। काग्रेस षड्यंत्र और दुष्प्रचार के बूते सत्ता तक पहुँचने का ख्वाब बन रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता पिता की राहुल गाँधी से वार्ता इसी का हिस्सा है। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा कोर्ट मे जाहिर होने के बाद जनता की अदालत मे भी साफ हो गया है। हालांकि कांग्रेस का चरित्र पहले ही सामने आ गया था। अंकिता को लेकर यात्रा निकालने वाली कांग्रेस जनता की अदालत मे पहले ही नकारी जा चुकी है। जनता अब कांग्रेस को माफ नही करने वाली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0