अयोध्या : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
- जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी
अयोध्या, अचल वार्ता। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जागरुकता रैली को रवाना कर लोगों को व्यक्तिगत साफ-सफाई रखने व वातावारण को स्वच्छ बनाने के लिए अपने पास-पड़ोस के लोगों को प्रेरित करने की शपथ दिलाई। यह अभियान 1 से 30 अप्रैल तक एवं दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि सरकार हर गांव, ब्लॉक व जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश को दिमागी बुखार से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए 11 विभागों के आपसी समन्वय से जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा । उन्होंने कहा कि संचारी रोग हमारे गांव अथवा क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के आर्थिक और पारिवारिक नुकसान का एक बड़ा कारण हो सकते हैं। अत: हम शपथ लेते हैं कि संचारी रोग से लड़ाई में हम हर संभव प्रयास करेंगे कि हमारा परिवार व समुदाय इन रोगों से मुक्त रहें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रणअभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर (आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) घर-घर जाकर बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस से ग्रसित लोगों के साथ-साथ संभावित क्षय रोगियों व कुपोषित बच्चों को चिन्हित करेंगी। इसके अलावा वह क्षेत्रवार ऐसे मकानों को सूची बनाएंगी जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो। इस दौरान हाथों की धुलाई और साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0