अम्बेडकर नगर : एनटीपीसी टांडा में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किया दीप प्रज्वलन, श्रमिकों को दिया सम्मान

May 1, 2026 - 23:14
 0  0
अम्बेडकर नगर : एनटीपीसी टांडा में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किया दीप प्रज्वलन, श्रमिकों को दिया सम्मान

अम्बेडकर नगर, अचल वार्ता । अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एनटीपीसी टांडा परिसर में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश की प्रगति के असली नायक कहे जाने वाले श्रमिकों को इस मौके पर विशेष सम्मान दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने दीप प्रज्वलन करके किया। दीप प्रज्वलन के बाद उन्होंने श्रमिकों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “देश के विकास की नींव मजदूरों के परिश्रम और पसीने पर ही टिकी हुई है।” उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों, सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करने की दिशा में सभी की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

 कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे जिसमे मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला,,सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव,उपायुक्त उद्योग हरि प्रताप मौर्य,सहायक आयुक्त उद्योग अजय कुमार शर्मा,अल्ट्राटेक के मानव संसाधन प्रमुख करुणा करण तिवारी,एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा, महाप्रबंधक (सतर्कता) सुभाष चंद्र सिंह, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश खेतान,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अनुराग सिन्हा सभी अतिथियों ने श्रमिकों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके हितों, सुरक्षा तथा सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।पूरे कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी टांडा परिसर में उत्साह, गर्व और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। श्रमिकों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया का विशेष संदेश

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र का हर पहिया मजदूरों की मेहनत से घूमता है। उन्होंने सभी औद्योगिक इकाइयों से अपील की कि वे श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, समय पर मजदूरी और गरिमापूर्ण कार्य वातावरण सुनिश्चित करें।यह कार्यक्रम श्रमिकों के प्रति एनटीपीसी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। एनटीपीसी टांडा प्रबंधन ने श्रमिकों के कल्याण के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की भी जानकारी दी।

श्रमिकों का योगदान अमूल्य

देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में श्रमिकों की भूमिका अनुपम है। मजदूर दिवस जैसे अवसर उन्हें सम्मान देने और उनके अधिकारों की याद दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0