इंडस्ट्री में आने के लिए लेना पड़ा झूठ का सहारा : नीरू
मुंबई। पंजाबी फिल्म अभिनेत्री नीरू बाजवा 'तेहरान' फिल्म को लेकर दिनों चर्चा में है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए उन्हें झूठ का सहारा लेना पड़ा था।
नीरू ने कहा कि इंडस्ट्री में पहले लोगों को लगता था कि अगर आप कनाडा से हो, तो आपको स्थानीय भाषा ठीक से नहीं आती होगी और आप अच्छे से स्थानीय भाषा नहीं बोल पाओगे। इसलिए मैं लोगों से झूठ बोला करती थी कि मैं चंडीगढ़ की रहने वाली हूं और सबसे भारतीय लहजे में बात करती थी। मैं यह भी जानती थी कि उन्हें कितना भी समझाओ, वे नहीं मानेंगे।
नीरू ने बताया कि किरदार के फिजिकल लैंग्वेज को समझने के लिए उन्होंने ढेरों जासूसी फिल्में देखीं। नीरू ने अपने को-एक्टर की तारीफ करते हुए कहा कि जॉन बहुत विनम्र और सकारात्मक इंसान हैं। उन्होंने सेट पर सभी को सहज रखा, जिससे हमारा काम और भी बेहतर हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0