22 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

लखीमपुर खीरी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 मई से मकान सूचीकरण कार्य शुरू होगा, स्व-गणना ऐप के उपयोग पर जोर दिया गया है।

Apr 24, 2026 - 17:03
Apr 24, 2026 - 19:04
 0  7
22 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 22 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण कार्य ।

एडीएम ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, स्व-गणना ऐप के उपयोग पर दिया जोर ।

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने लखनऊ पब्लिक स्कूल, शाखा लखीमपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।

प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए एडीएम ने बताया कि अगामी 22 मई से 20 जून के मध्य की 30 दिन की समयावधि में समस्त प्रगणक व पर्यवेक्षकों के द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण किया जायेगा। जिला जनगणना अधिकारी ने 07 मई से 21 मई के मध्य स्व- गणना ऐप के माध्यम से अपने अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों / जन प्रतिनिधियों / ग्राम प्रधानों आदि के द्वारा स्व-गणना कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए उत्तरों को प्रगणकों / पर्यवेक्षकों की सहभगिता से दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्व-गणना ऐप पर दर्ज किये। उत्तरों की जांच कर प्रगणक सबमिट बटन दबाकर एच०एल०ओ० कार्य आन-लाइन मोड में गति दे सकेंगे।

इस अवसर पर तहसील लखीमपुर के तहसीलदार मुकेश वर्मा, जनगणना कार्य निदेशालय, उप्र, लखनऊ से नामित जिला प्रभारी दिव्यांक मिश्रा व जिला जनगणना सेल के कार्मिक भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0