नंद्याल में भीषण सड़क हादसा: प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर, 3 की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में सिरिवेलामेट्टा के पास प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर।

Jan 22, 2026 - 22:15
Jan 26, 2026 - 22:12
 0  1
नंद्याल में भीषण सड़क हादसा: प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर, 3 की मौत, कई घायल

नंद्याल, अचल वार्ता।आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सिरिवेलामेट्टा के पास एक प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब प्राइवेट बस का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के समय बस में 36 यात्री सवार थे। इस हादसे में बस चालक, ट्रक चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0