हरदोई: मातृभक्ति से भरे स्केच ने छुआ मुख्यमंत्री का हृदय, हरदोई की बेटी आराध्या को मिला आशीर्व

Jun 17, 2026 - 15:44
Jun 17, 2026 - 18:12
 0  10
हरदोई: मातृभक्ति से भरे स्केच ने छुआ मुख्यमंत्री का हृदय, हरदोई की बेटी आराध्या को मिला आशीर्व

हरदोई, अचल वार्ता। प्रतिभा जब संवेदनाओं के रंगों से सजी हो तो वह सीधे हृदय को स्पर्श करती है। ऐसा ही एक भावुक क्षण उस समय देखने को मिला जब हरदोई की सातवीं कक्षा की छात्रा आराध्या मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने हाथों से बनाया एक विशेष स्केच भेंट किया।

मुख्यमंत्री आवास, 5 कालीदास मार्ग पर आयोजित मुलाकात के दौरान आराध्या ने मुख्यमंत्री का उनकी माताजी के साथ बनाया गया चित्र उन्हें सौंपा। मातृस्नेह और श्रद्धा से ओतप्रोत इस कलाकृति को देखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो उठे। चित्र की बारीकियों और भावों की अभिव्यक्ति ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उन्होंने स्नेहपूर्वक आराध्या की पीठ थपथपाते हुए कहा, “बेटी, इसी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ो। तुम्हारी कला एक दिन प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।”

हरदोई के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा एवं भाजपा नेता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र की सुपुत्री आराध्या के लिए यह क्षण अविस्मरणीय बन गया। मुख्यमंत्री से मिलकर उत्साहित आराध्या ने कहा कि “महाराज जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और नई उपलब्धियों की मिसाल बन रहा है। मुझे गर्व है कि मैं इस प्रदेश की बेटी हूं।”

आराध्या के पिता डॉ. आदर्श दीपक मिश्र ने कहा कि किसी भी उभरती प्रतिभा के लिए उससे बड़ा सम्मान और प्रेरणा कुछ नहीं हो सकती, जब उसकी कला को प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा बेटी की प्रतिभा की सराहना उसके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रेरणा है।

यह मुलाकात केवल एक छात्रा और मुख्यमंत्री के बीच का संवाद नहीं थी, बल्कि यह उस विश्वास और प्रोत्साहन का प्रतीक भी बनी, जो प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का संबल देता है। आराध्या के हाथों से बने इस स्केच ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची कला उम्र की मोहताज नहीं होती, वह अपने भावों के माध्यम से सीधे हृदय तक पहुंच जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0