देवरिया में 655 करोड़ की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास, सीएम योगी बोले- विकास की रफ्तार नहीं रुकेगी
देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 655.45 करोड़ रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। देवरिया-कसया फोरलेन, मेडिकल कॉलेज, रोजगार और कानून व्यवस्था पर कही बड़ी बातें।
देवरिया , अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास अब रुकेगा नहीं। डबल इंजन सरकार में इसकी गति और भी तेज होगी।अच्छी सड़कों अच्छी इंफ्रास्ट्रक्चर से रोजगार को विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।विकास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अच्छी सड़कों को कनेक्टिविटी का होना आवश्यक है। देवरिया-कसया फोरलेन का निर्माण सिर्फ सड़क का निर्माण नहीं है यह नार्थ और साउथ कनेक्टिविटी का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को भीमपुर गौरा में देवरिया-कसया फोरलेन समेत 655.45 करोड़ रुपये लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम की जनसभा का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवरिया कसया फोरलेन को देवरिया से आगे मऊ तक बढ़ाया जाएगा और उसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के साथ ही वाराणसी को भी कनेक्ट किया जायेगा। सिलीगुड़ी तक जो एक्सप्रेसवे जा रहा है, उससे भी देवरिया की जनता कनेक्ट होगी। देवरिया जनपद के लोग 15 मिनट में इस तक पहुंच जाएंगे और इस सड़क से विभिन्न नगरों तक यात्रा कर सकेंगे। अच्छी सड़कें प्रगति का आधार बनती है। पहले कोई सोचता नहीं था कि देवरिया में मेडिकल कालेज खुलेगा। आज देवरिया में मेडिकल कालेज खुला भी है और ओपीडी के साथ संचालित हो रहा है। हमने जिला अस्पताल के लिए भी जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिए हैं। जनपद में आइटीआई कालेज के बनने से स्किल डेवलपमेंट होगा और रोजगार का अवसर मिलेगा। सीएम योगी ने आगे कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में गुंडा और माफियाओं का राज था। पहले उपद्रव, गरीबों की जमीनों पर कब्जा आम बात थी। नौजवानों को रोजगार नहीं, अन्नदाताओं को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। प्रदेश में बेटियां व व्यापारी दोनों सुरक्षित नहीं थे। शाम 6:00 के बाद व्यापारी अपनी दुकान बंद कर लेता था, बेटियों को तक शाम होते-होते घर पहुंचने की चिंता रहती थी। उन्होंने कहा कि पहले वन जिला वन माफिया होते थे। आज वन डिस्टिक वन मेडिकल कालेज व वन प्रोडक्ट है। आज बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लग सकता। व्यापारी से टैक्स नहीं ले सकता। उत्तर प्रदेश की बेटियां रात्रि के शिफ्ट में रोजगार कर रही हैं और रात को अपने घर सुरक्षित पहुंच रही है। अगर उन्हें कोई छेड़ता है तो अगले चौराहे पर यमराज महाराज टिकट काटने के लिए बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का मूल्य मिल रहा है। गन्ना मूल्य बढ़ाकर 400 रुपया प्रति कुंतल किया। किसानों को किसान सम्मान योजना का लाभ प्रधानमंत्री मोदी ने नि:शुल्क राशन का लाभ दिया। शिक्षक शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ दिया। कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय बन रहा है। सीएम ने कृषि मंत्री से कहा कि हम लोगों का प्रयास है कि अगले सत्र में इसे शुरू कर दिया जाए। इसका लाभ किसानों को मिल सके। 100 करोड़ रुपये के मोहन सेतु के लिए सपा सरकार में एक लाख भेजते थे। हर चेहरे पर खुशहाली वह मुस्कान लाने के लिए वह महिला स्वावलंबन रोजगार के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने काम किया है। ईरान युद्ध से थोड़ा संकट है, फिर भी जहां हाईवे बनाना है वहां सीसी बनेंगे 50 साल के लिए मरम्मत की सुविधा देंगे विकास की गति रुकने नहीं देंगे। सुरक्षा, सुशासन, विकास और विरासत सब एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। आगामी चुनावों में विपक्षी दलों के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है। आपके यह जनप्रतिनिधि ही विकास योजनाओं को आगे बढा़ने का काम करते हैं। सपा की सरकार में देवरिया में लार में दुर्गा पूजा को बाधित किया जाता था। मुझे आना पड़ता था राम नाम से सपा कांग्रेस को द्वेष था, अयोध्या में डबल इंजन की सरकार भव्य प्रभु श्री राम का मंदिर बनवाया। यही नहीं मथुरा काशी विंध्याचल सभी जगह विकास देखने को मिल रहा है। उत्तर दक्षिण पूर्व पश्चिम जहां भी जाइए चाहे वह हिमाचल हो या केरलम जिसे हिंदी नहीं आता वह भी बोल पड़ता है योगी जी जय श्री राम। यह हमारी पहचान बन चुकी है। प्रभु श्री राम वह बाबा विश्वनाथ से हमारी पहचान बन गई है। यह देवी देवताओं के वह बुजुर्गों के आशीर्वाद से संभव हो पाया है।
सपा के समय में प्रदेश की पहचान गुंडा माफिया के रूप में होती थी। बाहर जाने पर अपना पता उत्तर प्रदेश बताने पर लोग 10 कदम पीछे हट जाते थे, आज यूपी का पता बताने पर लोगों की आंखें चमक जाती हैं और आपको गले लगाना चाहते हैं। देश के हितों के साथ सपा ने खिलवाड़ किया जनता को धोखा दिया, शोषण किया, चेहरा देखकर लोगों को लाभ दिया। भाजपा की सरकार बनने पर माफिया को मिट्टी में मिलाया गुंडे पलायन कर गए, कई यमराज के यहां सिधार गए।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, जिला प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, एमएलसी रतनपाल सिंह समेत भाजपा के पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0