अचल वार्ता । अयोध्या धाम के अध्यक्ष डॉ. जेपी सेन ने राजधानी लखनऊ में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर से मंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. सेन ने दोनों नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुलाकात के दौरान सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट पर विशेष चर्चा हुई और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. जेपी सेन ने सुभासपा नेतृत्व के साथ सहयोग और सकारात्मक संवाद के महत्व को रेखांकित किया।सुभासपा नेताओं ने भी अयोध्या धाम अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की और सामाजिक न्याय तथा सामूहिक हित के मुद्दों पर संयुक्त दृष्टिकोण पर सहमति व्यक्त की।