देहरादून : पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, 02 बदमाश गिरफ्तार, 01 घायल
देहरादून, अचल वार्ता। थाना बसंतविहार में शनिवार देर रात हरबंशवाला बैरियर पर बसंत विहार पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चैकिंग कर रहे थे, चैकिंग के दौरान एक नीली रंग की बिना नम्बर प्लेट की स्कूटी, जिस पर 02 लोग सवार थे को रोकने का प्रयास किया गया, स्कूटी सवार व्यक्ति बैरियर पर वाहन चैकिंग के लिए न रूककर तेजी गति से हरबंशवाला से टी स्टेट की तरफ भाग गये।
पुलिस टीम ने उक्त सन्दिग्ध स्कूटी का पीछा किया गया, पीछा करने पर स्कूटी सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम पर अचानक फायर कर दिया, पुलिस टीम ने स्कूटी सवारों को रोकने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षाा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अब्दुला पुत्र गुलाम मौहम्मद सहारनपुर निवासी को गोली लगी, पुलिस ने अब्दुला व भाग शाहनवाज सलमानी को घेरकर पकड लिया गया। घायल बदमाश को ईलाज के लिए चिकित्सालय ले जाया गया ।
एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी ने तत्काल घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचकर घटनास्थल निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में ली जानकारी ली, फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किए गए।
उच्चाधिकारियों ने हॉस्पिटल में जाकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई । मौके पर बदमाशों से 01-01अवैध देशी तमंचे 315 , जिन्दा व खोखा कारतूस के साथ घटना में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया गया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0