अयोध्या: डीएम ने रात को परखा चौदह और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, विभागों की चूड़ी कसी

अचल वार्ता,अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने शुक्रवार रात पंचकोसी और चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का गहन निरीक्षण किया। पंचकोसी मार्ग के निरीक्षण के दौरान उदया तिराहे से शुरू होकर झुनकी घाट, हनुमान गुफा, परमा एकेडमी होते हुए हलकारा का पुरवा तक का जायजा लिया गया। निरीक्षण में कांशीराम कॉलोनी के सामने ड्रेन/डक्ट का शेष कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने, मीडियन में मिट्टी भराई का कार्य तत्काल पूरा करने और डी.बी.एम. स्तर तक के कार्य को सितंबर 2025 तक समाप्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, विद्युत संबंधी कार्यों को तेजी से पूरा करने और पंचकोसी मार्ग को दीपोत्सव से पहले पूर्ण करने का आदेश दिया गया।
इसके बाद, जिलाधिकारी ने चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-3, लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के संरेखण में भूमि/भवन और जल निगम द्वारा बनाई जा रही सीवर पाइप लाइन, वाटर सप्लाई पाइप लाइन और मैनहोल्स चैंबर्स से संबंधित बाधाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जल निगम (नगरीय) प्रथम को शेष सीवर लाइन और मैनहोल्स का कार्य तेज करने और लोक निर्माण विभाग को जल निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए स्थान पर निर्माण कार्य तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए। दोनों विभागों को आपसी समन्वय के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य अक्टूबर 2025 तक पूरा करने का आदेश दिया गया, ताकि दीपोत्सव और परिक्रमा मेलों का आयोजन समय पर हो सके।
निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग और जल निगम के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






