लखीमपुर खीरी: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी सख्त

लखीमपुर खीरी में थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

Apr 25, 2026 - 13:18
Apr 25, 2026 - 13:21
 0  2
लखीमपुर खीरी: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी सख्त

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जिलाधिकारी खीरी अन्जनी कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा थाना खीरी पर आयोजित “थाना समाधान दिवस” में पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत समयबद्ध निष्पक्षता पूर्वक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

 जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानो पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0