18वें दिन भी संविदा कर्मियों का मुख्य अभियंता कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन जारी
अयोध्या कार्यालय। विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले निविदा/संविदा कर्मचारियों ने अपनी बहाली की मांग को लेकर मुख्य अभियंता (वितरण) के कार्यालय पर 18वें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रखा। विरोध सभा की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष के.एन. सिंह ने की।
विरोध सभा को संबोधित करते हुए जोनल अध्यक्ष के.एन. सिंह ने कहा कि मुख्य अभियंता की तानाशाही रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों की बहाली और उनकी जायज मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई। सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी मांगों में संविदा कर्मचारियों की छंटनी को रद्द करना, दो माह से लंबित वेतन का भुगतान, और फेस अटेंडेंस सिस्टम जैसे मुद्दों का समाधान शामिल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0