अयोध्या: सात साल में चुनाव से भागने वाले 121 पंजीकृत दलों को आयोग की नोटिस
- नोटिस वाले दो दलों में अयोध्या के दो दल शामिल
अचल वार्ता,अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों पर बडी कार्यालय के अनुसार, कारण बताओ नोटिस इन दलों के पंजीकृत पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए हैं।
संबंधित दलों के अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कार्रवाई शुरू की है। आयोग ने वर्ष 2019 से 2025 तक किसी भी चुनाव में भाग न लेने वाले 121 पंजीकृत मान्यता प्राप्त दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें अयोध्या जनपद से जुड़े दो दल भी शामिल है जिसमें भारत भविष्य पार्टी को सुनवाई हेतु नियत तिथि दिनांक 2 सितम्बर 2025 को व सत्य शिखर पार्टी को 3 सितम्बर 2025 को निर्धारित की गयी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा कहा गया है कि वे अपना प्रत्यावेदन, हलफनामा एवं आवश्यक अभिलेख आगामी 21 अगस्त तक लखनऊ स्थित कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, चतुर्थ तल, विकास भवन, जनपथ मार्केट, लखनऊ में उपलब्ध कराए। इसके बाद 2 और 3 सितम्बर को सुनवाई हेतु पार्टी प्रतिनिधियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना होगा। यह जानकारी जिला सूचना विभाग की ओर से जारी की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0