अयोध्या : बाल मेले का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Nov 14, 2025 - 22:11
Dec 19, 2025 - 12:49
 0  0
अयोध्या : बाल मेले का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अयोध्या : बाल मेले का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
अयोध्या : बाल मेले का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

अयोध्या , अचल वार्ता। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं मैनेजमेंट के चेयरमैन, प्रबन्धक, संस्थापक, निदेशक, प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। मेले में भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ विदेशी व्यंजनों का स्टॉल लगाया गया था। छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ बड़े मनोयोग से सभी व्यंजनों का आनन्द लिया।

  विभिन्न प्रकार के आनन्ददायक एवं मनोरंजन से भरपूर जैसे- मिक्की माउस एवं मैरी गो राउन्ड के साथ-साथ प्राथमिक वर्ग की तरफ से जादूई खेल रिंग द बाल, सैन्डी की एडवेंचर, बाल का फॉल, सफल और सेट, बाल आउट, फन लाउड, सिक्का उछाल, जल्दी पकड़ों, कप सिंग बैगल, लक विद ट्विस्ट, ज्वैलरी, डोसा इडली, चिल्ली पनीर, पानीपूरी, पॉपकार्न, कोल्ड ड्रिक, आइसक्रीम, आलू पेटीज आदि व्यंजनों के स्टॉल लगे हुए थे। 

  पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रकार के स्वयं के विद्यालय में तैयार सामान जैसे पॉटरी, पौधे, डिजायनर किट्स और मोमबत्तियों के भी स्टॉल थे। ग्यारहवीं कक्षा के छात्राओं द्वारा विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शकों का मन प्रफुल्लित हो गया। जिलाधिकारी ने मैनेजमेन्ट के साथ सभी कार्यक्रमों एवं स्टॉलों को देखकर भूरि-भूरि प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0