अयोध्या में नवंबर के प्रथम सप्ताह में गूंजेगी बॉक्सिंग की गूंज, राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियां जोर पर
अयोध्या ।अयोध्या अब खेल के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाने जा रही है। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में यहाँ राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता को लेकर इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल अयोध्या के निदेशक विशाल गुप्ता ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन में देशभर के राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और विभिन्न बोर्डों की टीमें भाग लेंगी। विशाल गुप्ता ने कहा कि “अयोध्या पहली बार राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है, जो स्थानीय खिलाड़ियों के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।”उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों के आवास, भोजन और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सजाया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों को बेहतरीन माहौल मिल सके।इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित होता है। जयपुरिया स्कूल परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।अंत में विशाल गुप्ता ने खेल प्रेमियों से अपील की कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0