बस्ती : सीआरपीएफ में चयनित हुए आलोक पटेल, ज्वाइनिंग लेटर मिलते ही गांव में खुशी की लहर

बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के बिहरा गांव निवासी आलोक पटेल का केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) में चयन हुआ है। ज्वाइनिंग लेटर मिलते ही परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

Jan 24, 2026 - 20:37
Jan 26, 2026 - 22:14
 0  0
बस्ती : सीआरपीएफ में चयनित हुए आलोक पटेल, ज्वाइनिंग लेटर मिलते ही गांव में खुशी की लहर

कप्तानगंज के बिहरा गांव के आलोक पटेल बने केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल का हिस्सा, परिवार और ग्रामीणों ने जताया गर्व

कप्तानगंज, बस्ती, अचल वार्ता। कप्तानगंज विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिहरा के बलईवीर निवासी आलोक पटेल पुत्र राम सुरेश चौधरी का चयन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) में हो गया है। जैसे ही उन्हें ज्वाइनिंग लेटर प्राप्त हुआ, पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया।

आलोक पटेल की इस उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। गांव के बाबूराम चौधरी, राम सजन चौधरी, राम सुरेश चौधरी, राम सूरत चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी और जय प्रकाश चौधरी सहित अन्य लोगों ने बताया कि आलोक शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।

परिजनों का कहना है कि आलोक के सीआरपीएफ में चयन से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव का मान-सम्मान बढ़ा है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आलोक देश सेवा करते हुए युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0