अयोध्या: राष्ट्र निर्माण में खिलाड़ियों का सदैव रहा योगदान : डॉ.आनंद दूबे

Aug 30, 2025 - 22:24
Sep 7, 2025 - 08:41
 0  0
अयोध्या: राष्ट्र निर्माण में खिलाड़ियों का सदैव रहा योगदान : डॉ.आनंद दूबे
अवध विवि के नवीन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व छात्र-छात्राएं

अचल वार्ता ,अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित क्रीड़ा विभाग में खेल दिवस पखवारे के अंतर्गत खेल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महर्षि रामायण विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ.आनंद दुबे, विशिष्ट अतिथि प्रो .आशीष प्रताप सिंह रहे।

   मुख्य वक्ता डॉ आनंद दुबे ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को खेलकूद में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग़ करना चाहिए। खेल से व्यक्ति के व्यक्तित्व में विकास होता है और टीम भावना विकसित होती है। राष्ट्र निर्माण में खिलाड़ियों का सदैव योगदान रहा है।

 विशिष्ट अतिथि प्रो .आशीष प्रताप कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी मेहनत और आत्म अनुशासन की बदौलत भारत को हॉकी में लगातार तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाकर उच्च खेल आदर्शों को स्थापित किया। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस मिश्र ने कहा कि खेल मानव के शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक है। संगोष्ठी में प्रो. सुरेंद्र मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0