अयोध्या: सूर्यकुंड मेले की तैयारियों का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया निरीक्षण
अचल वार्ता,अयोध्या। दर्शन नगर स्थित सूर्यकुंड पर 31 अगस्त को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों का शनिवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम सदर राम प्रसाद त्रिपाठी और सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और पार्किंग व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। विधायक ने कहा कि सूर्यकुंड मेला अयोध्या की आस्था और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विधायक गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में पर्याप्त पार्किंग, प्रभावी बैरिकेडिंग, सुरक्षा बलों की तैनाती, स्वास्थ्य शिविर और एम्बुलेंस की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से भी सुझाव लिए और भरोसा दिलाया कि इस बार मेला पहले से अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित होगा।
निरीक्षण के दौरान भाजपा पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0