अयोध्या : कोहरे से भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली व बोलोरो के बीच हुआ टक्कर , 3 की हुई मौत व 11 घायल
अयोध्या, अचल वार्ता। बृहस्पतिवार भोर लगभग 5 बजे प्रयागराज हाईवे पर थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कल्याण भदरसा गांव के पास उस समय दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जब अयोध्या दर्शन के लिए आ रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा जिले से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए निकल रहे थे।
सूचना मिलते ही पूराकलंदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबी देर तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0