अयोध्या में अन्नकूट महोत्सव की धूम भगवान को लगाया गया 56 प्रकार का भोग
अयोध्या, अचल वार्ता। भगवान श्रीराम के 14 साल बाद वनवास से अयोध्या लौटने की खुशी में अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा। रामनगरी के राममंदिर, कनक भवन समेत हजारों मंदिरों में भगवान को 56 भोग अन्नकूट महोत्सव मनाया जा रहा। इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन कार्यक्रम और भंडारा चला। तो वही सरयू तट स्थित सियाराम किला महंत करुणा निधान शरण व सीता राम मंदिर महंत जगतगुरु रामा नंदाचार्य और दर्शन भवन मंदिर महंत ममता शास्त्री, गोकुल भवन मंदिर महंत पशुराम दास और अन्य मंदिरों में अन्नकूट का पर्व धूमधाम हैं।
जिसमे वेद भवन, गहोई मन्दिर आदि मंदिरों में पकवान बनाने का काम शुरू हो गया है। भंडार कक्ष में दिन-रात व्यंजनों को बनाए जाने का काम चल रहा है।पूड़ी कचौड़ी, मालपुआ, चूरमा, महाप्रसाद, कढी, दाल, खीर, सूरन का चोखा, आंवला, सोया मेथी पालक, सीताफल अगस्त के फूल दही, बड़ा पंचमेवा, ऋतुफल आदि छप्पन प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0