अयोध्या : ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने जारी किया वीडियो संदेश

Nov 11, 2025 - 19:56
Dec 4, 2025 - 11:52
 0  0
अयोध्या : ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने जारी किया वीडियो संदेश
  • अतिथियों के ठहरने के लिए कि गई कमरों की व्यवस्था, बुक किए गए 1600 कमरे 

अयोध्या, अचल वार्ता। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 25 नवंबर को आयोजित होने वाले ध्यावरोहण समारोह की तैयारियों को अब अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। आयोजन की तैयारियों के बीच मंगलवार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए व्यवस्थाएं, दर्शन की सुविधा सहित अन्य विषयों पर बारीकी से जानकारी दी है रखा। वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित अतिथियों के ठहराने के लिए ट्रस्ट की ओर से 1600 कमरों की व्यवस्था की गई है। वहीं व्यवस्था संभालने वाले कार्यकर्ताओं को एक दिन पहले 24 नवम्बर को बुलाया गया है। उन्होंने बताया अतिथियों के ठहरने के लिए कारसेवकपुरम, रामसेवकपुरम और तीर्थ क्षेत्र पुरम में भी आवासीय व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मौसम के अनुकूल ओढ़ने बिछाने का प्रबंध ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। महामंत्री के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा में पूरे देश से लोगों को आमंत्रित किया गया था लेकिन ध्वजारोहण समारोह में पूर्वी उत्तर प्रदेश को वरीयता दी गई है। प्राण प्रतिष्ठा से अब तक मन्दिर परिसर में ढेर सारा निर्माण हुआ है इस लिए बैठने का स्थान कम हो गया है। उसी कारण आमंत्रितों की संख्या सीमित रखी गई है। ध्वजारोहण के दिन प्रातः आठ बजे प्रवेश प्रारम्भ होकर नौ बजे बंद हो जाएगा। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री अतिविशिष्ट अतिथि होंगे। दोपहर दो बजे तक कार्यक्रम पूर्ण कर लिया जाएगा, इसके बाद आमंत्रित अतिथिगणों को पंक्तिबद्ध दर्शन कराया जाएगा , जिसमें तीन घण्टे तक लग सकते हैं। ध्वज का आकार त्रिकोणीय है और इसे 190फिट की ऊंचाई पर चढ़ाया जाना है। 

  प्रधानमंत्री और सरसंघचालकजी इसका आरोहण करेंगे। तैयारियों को देखते हुए पूर्व संध्या पर कितने समय तक दर्शन चलेगा यह अभी तय होना है। ध्वजारोहण के दिन प्रतिदिन की भांति दर्शन नहीं हो सकेगा।इसके अलावा उन्होंने बताया कि अयोध्या में जिन मन्दिरों की ओर से श्रीराम बारात निकाली जाती है उनसे अनुरोध किया गया है कि वे इसका समय शाम चार बजे के बाद ही रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0