अम्बेडकर नगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपी बजट 2026 का देखा लाइव प्रसारण
जलालपुर, अम्बेडकर नगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश बजट 2026-27 के लाइव प्रसारण को एक जन-उत्सव के रूप में देखा .
नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि यह बजट विकास के नए शिखर पर पहुंचाने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विशेष रूप से वस्त्र क्षेत्र के लिए बड़े आवंटन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, "यह कदम राज्य के लाखों बुनकरों, कारीगरों और श्रमिकों के लिए एक नए युग का सूत्रपात करेगा. मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने बताया कि "यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0