अयोध्या: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी ₹1 लाख की आर्थिक सहायता, सपा नेताओं ने जाकर सौंपा चेक
अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पीड़ित परिवार को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन और सपा नेताओं ने जाकर सौंपा चेक।
अयोध्या, अचल वार्ता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पीड़ित परिवार की सहायता के लिए भेजी गई ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की आर्थिक मदद का चेक आज पीड़ित के आवास पर जाकर सौंपा गया। यह चेक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ एवं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने पार्टी नेताओं के साथ पीड़ित परिवार को प्रदान किया।
“इस दुख की घड़ी में समाजवादी परिवार साथ है” – तेज नारायण पांडे
इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि
“इस दुख की घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। दोषियों को कठोर सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।”
उन्होंने कहा कि पार्टी हर स्तर पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।
अन्य दोषी अब भी खुले, प्रशासन पर उठे सवाल
निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले दिन से ही पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा अब तक केवल एक दोषी की गिरफ्तारी दिखाई गई है, जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि अन्य दोषी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे लगातार भय का माहौल बना हुआ है। इस विषय में जल्द ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता की जाएगी।
पहले भी दी जा चुकी है आर्थिक सहायता
पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने जानकारी दी कि इससे पहले भी पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ द्वारा पीड़ित परिवार को ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।
बड़ी संख्या में सपा नेता रहे मौजूद
इस मौके पर सपा महानगर के निवर्तमान महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रदेश सचिव मो. हलीम ‘पप्पू’, राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता शावेज़ जाफरी, प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, मंसूर इलाही एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक सभा) फरीद कुरैशी, सपा नेता शादाब खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बृजेश सिंह चौहान, पार्षद वकार अहमद, पूर्व पार्षद औरंगजेब खान, पूर्व पार्षद इरशाद इदरीसी, निवर्तमान जिला सचिव अंसार अहमद, राम आजोर यादव, अली सईद नूर बाबू, जिला महासचिव युवजन सभा मो. ईशा कुरैशी, महमूद खान, शाहबाज लकी, अनस खान, मो. फहीम सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0