बेहजम में LPG गैस की किल्लत की अफवाह, प्रशासन ने पहुंचकर कराया स्थिति स्पष्ट
लखीमपुर खारी , अचल वार्ता । ब्लॉक बेहजम क्षेत्र में घरेलू उपयोग की जाने वाली एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बाद प्रशासन सतर्क हो गया।
शुक्रवार को बेहजम स्थित राधेकृष्ण इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी मितौली तथा बेहजम चौकी प्रभारी संदीप यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि क्षेत्र में एलपीजी गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है।
क्षेत्राधिकारी ने मौके पर मौजूद लोगों को स्पष्ट किया कि गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी है और जिन उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर बुक कराया जा रहा है, उन्हें नियमानुसार होम डिलिवरी कराई जाएगी।
अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे गैस की कमी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की जानकारी सीधे प्रशासन या गैस एजेंसी को दें। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली और गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लग गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0