अम्बेडकर नगर: शीतला माता मंदिर में जीवित्पुत्रिका व्रत पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महिलाओं ने गाए मंगल गीत, किया निर्जला उपवास

Sep 14, 2025 - 20:20
Sep 17, 2025 - 08:51
 0  2
अम्बेडकर नगर: शीतला माता मंदिर में जीवित्पुत्रिका व्रत पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महिलाओं ने गाए मंगल गीत, किया निर्जला उपवास
अम्बेडकर नगर: शीतला माता मंदिर में जीवित्पुत्रिका व्रत पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महिलाओं ने गाए मंगल गीत, किया निर्जला उपवास

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। श्री शीतला माता मठिया मंदिर में बुधवार को जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) का भव्य आयोजन हुआ। संतान की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना से किए जाने वाले इस व्रत में सैकड़ों महिलाओं ने पूरे आस्था और श्रद्धा के साथ निर्जला उपवास रखा। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा, जब महिलाओं ने मंगल गीत गाए और धार्मिक कथाओं के माध्यम से माता शीतला की महिमा का गुणगान किया। पूरे दिन भक्तों का ताँता मंदिर में लगा रहा। अगले दिन सुबह महिलाओं ने विधिविधानपूर्वक व्रत का पारण किया।

   इस पावन अवसर पर सभासद रुक्मणी मिश्रा, नगर कोषाध्यक्ष रंजू बिंद, प्रियंका देवी, शोभा देवी, नेहा, कंचन निषाद, रोशनी यादव, सरोज देवी, फूलमती, रंजना देवी समेत अनेक गणमान्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूजन-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, जीवित्पुत्रिका व्रत रखने से माता शीतला संतान को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद देती हैं। माता शीतला को आरोग्य व स्वच्छता की देवी माना जाता है, इसीलिए उनकी पूजा का विशेष महत्व संतान के निरोग जीवन से जुड़ा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0