शुजागंज पुलिस चौकी प्रभारी के स्थानांतरण पर भव्य विदाई समारोह, नवागत प्रभारी अभिषेक सिंह का हुआ स्वागत

अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में शुजागंज पुलिस चौकी प्रभारी शंकर लाल यादव के स्थानांतरण पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवागत चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह का स्वागत कर उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की गई।

Jan 11, 2026 - 19:16
Jan 21, 2026 - 21:56
 0  40
शुजागंज पुलिस चौकी प्रभारी के स्थानांतरण पर भव्य विदाई समारोह, नवागत प्रभारी अभिषेक सिंह का हुआ स्वागत

अयोध्या/रुदौली (अचल वार्ता)। जनपद की कोतवाली रुदौली अंतर्गत पुलिस चौकी शुजागंज के प्रभारी शंकर लाल यादव के स्थानांतरण पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवागत पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया गया।

विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन रुदौली कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर सत्रोहन यादव, नवागत चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह तथा मायाराम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी उपस्थिति रही।

शंकर लाल यादव के कार्यकाल की हुई सराहना..

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पुलिस चौकी प्रभारी शंकर लाल यादव के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया। उनके नेतृत्व में शुजागंज चौकी क्षेत्र में पुलिस-जन सहयोग का मजबूत उदाहरण देखने को मिला।

नवागत प्रभारी अभिषेक सिंह का स्वागत...

इस अवसर पर नवागत पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह का फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद...

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार यादव, बूथ अध्यक्ष जोखू निषाद, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी एडवोकेट सहाब अख्तर खान, सलमान खान (अल रेहान टूर एंड ट्रेवल), दिलीप कुमार, शुजागंज बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी विनायक कशौधन, बिचाला प्रधान अमरनाथ यादव, पूर्व प्रधान शकील खान, अभयराम सैनी, प्रधान दानिस खान, शुभंकर वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन रमेश यादव, मुकेश यादव, जिला पंचायत प्रत्याशी व समाजसेवी सहीर खान, सुहैल खान, रेहान खान, पवन गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह, अमर यादव, अयोध्या जनपद अचल वार्ता ब्यूरो चीफ वीरेन्द्र यादव, अभिमन्यु यादव, रमाशंकर वर्मा, मास्टर सुरेंद्र यादव उर्फ किट्टू, राजू, दुर्गेश यादव सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने स्थानांतरित चौकी प्रभारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- वीरेन्द्र यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0