अयोध्या: बेलोरो खरीदने के नाम पर 6 लाख की ठगी, दोस्त ने युवक को ट्रेन में बेहोश कर फेंका, हत्या का प्रयास

Oct 4, 2025 - 11:45
Nov 8, 2025 - 12:50
 0  86
अयोध्या: बेलोरो खरीदने के नाम पर 6 लाख की ठगी, दोस्त ने युवक को ट्रेन में बेहोश कर फेंका, हत्या का प्रयास
रंजीत कुमार
अयोध्या: बेलोरो खरीदने के नाम पर 6 लाख की ठगी, दोस्त ने युवक को ट्रेन में बेहोश कर फेंका, हत्या का प्रयास
अयोध्या: बेलोरो खरीदने के नाम पर 6 लाख की ठगी, दोस्त ने युवक को ट्रेन में बेहोश कर फेंका, हत्या का प्रयास
अयोध्या: बेलोरो खरीदने के नाम पर 6 लाख की ठगी, दोस्त ने युवक को ट्रेन में बेहोश कर फेंका, हत्या का प्रयास

अयोध्या, अचल वार्ता। जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग ने अपने बेटे की जान जोखिम में डालकर 6 लाख रुपये दिए, लेकिन बदले में केवल झूठे वादे और जानलेवा साजिश मिली। आरोपी ने कथित तौर पर युवक को बेहोश कर ट्रेन से फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी को शिकायत सौंपी है, लेकिन थाने में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। मामला इतना गंभीर है कि पीड़ित ने सीएम और आईजी को भी पत्र लिखा है।

  पीड़ित अशोक कुमार (58 वर्ष) निवासी बूढ़नपुर मेहनौना थाना इनायत नगर ने बताया कि उनका बेटा रंजीत कुमार बचपन से ही आरोपी शिवांश पांडेय पुत्र गिरीश पांडेय, निवासी इटार पांडेय का पुरवा, धूरेहटा का करीबी दोस्त था। रंजीत शिवांश पर इतना भरोसा करता था कि बिना सवाल किए उसकी हर बात मान लेता। शिवांश ने रंजीत को बहकाया कि मेरा भाई महिंद्रा कंपनी में एजेंट है। 4 लाख रुपये जमा करो, एक बोलेरो (मॉडल बी6) दिलवा देंगे और किराए पर चलवाकर अच्छी कमाई करा देंगे। रंजीत ने अपने पिता अशोक से जिद की। शिवांश ने अशोक को भी झूठा आश्वासन दिया कि सस्ते में गाड़ी दिलाएंगे, कोई किस्त नहीं देनी पड़ेगी। गरीब अशोक भरोसे में आ गए। उन्होंने अपनी भैंस बेचकर 16 अगस्त को 4 लाख रुपये नगद शिवांश को सौंप दिए।

18 अगस्त को यूपी 42 ईटी 7296 रंजीत के नाम पर रजिस्टर हुई, लेकिन तब खुलासा हुआ कि यह फाइनेंस पर है। शिवांश ने फिर चाल चली 2 लाख और दो, तो हिसाब पूरा हो जाएगा। अशोक कर्ज लेकर और बैंक से निकालकर 20 अगस्त को 2 लाख और दे दिए। इस दौरान शिवांश ने षड्यंत्र रचते हुए रंजीत से सादे कागज और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए, साथ ही उसका फोटो और आधार कार्ड ले लिया। गाड़ी को किराए पर देने के बहाने शिवांश अपने घर ले गया और लौटाई ही नहीं। 25 अगस्त को जब लाया, तो पूजा का बहाना बनाकर फिर ले गया।

ट्रेन में बेहोश कर फेंका, हवाई जहाज से लाया गया घर 

रंजीत मेरठ में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस?) ट्रेनिंग के लिए गया। अगले दिन दिल्ली होते हुए फैजाबाद की ट्रेन में सवार हुआ। वहां शिवांश के गुर्गों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। रंजीत बेहोश हो गया। गुर्गों ने उसे ट्रेन से उतारकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस में बिठा दिया और कल्याण स्टेशन के पास जंगल में फेंक दिया रंजीत को हवाई जहाज से घर लाया गया। सिर में गंभीर चोटें आईं, आज भी वह कोमा जैसी हालत में है और इलाज चल रहा है। अशोक का आरोप है कि यह सब बोलेरो हड़पने के चक्कर में शिवांश ने रचाया। अशोक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र लिखा है कि थाने में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दें। प्रतिलिपि सीएम योगी आदित्यनाथ और आईजी अयोध्या को भेजी गई है।

- ब्यूरो रिपोर्ट 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0