अयोध्या : ग्रामोदय में खेल, विज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दिखा संगम
पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। ग्रामोदय पब्लिक स्कूल रामपुर सरधा में शुक्रवार को दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी पुस्तक मेला एवं खेल का समापन हुआ जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार के भोजन स्टाल तथा कई प्रकार के खेलो का आयोजन हुआ।
समापन सत्र का शुभारंभ ग्रामोदय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सरधा के प्रबंधक पीएन सिंह, निदेशक इंजीनियर दीपक सिंह, प्रधानाचार्या रेखा ओझा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रा तनु मौर्य, एंजल और आतिशा पटेल ने सरस्वती वंदना से किया। छात्रा राधा और अनन्या ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा दो के छात्रों शिवाक्ष, एलेक्स की टीम ने शिक्षा पर नाटक का मंचन करके लोगों का मन मोह लिया। कक्षा आठ और नौ के छात्रों द्वारा इंग्लिश ड्रामा मर्चेंट ऑफ वेनिश का शानदार मंचन किया। रुद्राक्षी और स्वाती तिवारी ने गर्ल्स एजुकेशन पर नृत्य और नाटक प्रस्तुत किया जिसे देखकर लोगों ने खूब वाहवाही किया। सौरभ, सुशांत और शौर्य यादव ने भारत के सिपाही नाटक और यू केजी के छात्रों द्वारा बॉलीवुड डांस लोगों को हसने पर मजबूर कर दिया।
कक्षा चार से कक्षा ग्यारह तक के छात्र छात्राओं दिव्यांश, कौस्तुभ, अनुभव, शेखर, सचिन, हितांशी, इच्छा, श्रेयस, आन्या ने फूड स्टाल में कबाब पराठा, बिरयानी, गुलाब जामुन, बड़ा पाव, पानीपुरी, भेलपुरी, पाव भाजी, छोला भटूरा, पिज्जा सहित कुल 42 स्टाल लगाए गये। मुख्य अतिथि ने सभी स्टालों का अवलोकन किया तथा बच्चों की प्रशंसा किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पी एन सिंह ने कहा कि छोटे छोटे प्रयास से ही बच्चे आगे बढ़ते है। ऐसे आयोजनों से छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ता है तो आगे चलकर यही बच्चे ऊंचाई को प्राप्त करते है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक इंजीनियर दीपक सिंह, प्रधानाचार्य रेखा ओझा, ज्योति यादव, अनामिका वर्मा, दिग्विजय सिंह, देवव्रत पांडे, अर्चना श्रीवास्तव, गरिमा यादव, साक्षी, शालू सिंह, उमेश विश्वकर्मा, सूरज तिवारी, शैलेन्द्र वर्मा, लोकनाथ त्रिपाठी, राजेश शर्मा, विवेक विक्रम सिंह, के के सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0